फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा

Thu, 23 Jul 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद साथी सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए धरना दे दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित करीमनगर के पास बुधवार को डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवतपुर निवासी प्रवीण और ब्रह्मपुरी निवासी रितेश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




डिवाइडर पर सफाई के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि दोनों कर्मचारी हापुड़ रोड पर डिवाइडर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए छोटे मालवाहक वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

साथी कर्मचारियों ने सड़क पर किया हंगामा
घटना की जानकारी मिलने के बाद साथी सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर हंगामा और नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। कर्मचारियों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुए कर्मचारी
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें