फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत, भारी वाहन ने खो दिया था नियंत्रण

Fri, 01 Dec 2023 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र में संगम पेट्रोल पंप के सामने बागपत रोड पर प्लैटिना बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर बागपत की तरफ से मेरठ आ रहे थे कि अचानक संगम पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाइक सवारों की पहचान जयकरण पुत्र दुलीराम निवासी सोरखा थाना परतापुर उम्र लगभग 50 वर्ष तथा बीनू पुत्र ओंकार निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 38 वर्ष हुई है। मृतकों के शव को सुभारती अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पंचायतनामा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें