फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सार

मेरठ के जानी खुर्द में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों फरीदाबाद से घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी खुर्द क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सुभारती पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार सुबह दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मलियाना क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

 

फरीदाबाद से बाइक पर घर लौट रहे थे दोनों दोस्त
मेरठ के मलियाना निवासी अमित प्रजापति पुत्र सुरेश और दीपक पुत्र जगदीश फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार देर रात दोनों दोस्त बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुभारती पुलिस चौकी के पास पहुंची, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से सड़क पर गिरे, अस्पताल में मौत
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मलियाना में पसरा मातम
दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक नौकरी से घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद मलियाना क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें