फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरीं दो गाय, गो रक्षकों ने एक को बचाया, दूसरी की मौत

Sun, 04 Aug 2024 03:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एमईएस कालोनी में 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी को बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर वेस्ट एंड रोड स्थित एमईएस कालोनी में रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे लोगों ने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में दो गायें पड़ी देखीं। एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी अधमरी अवस्था में थी। क्षेत्र के गोरक्षक युवाओं ने खुद ही रेस्क्यू शुरू कर दिया। सदर थाने के इंस्पेक्टर भी पुलिसकर्मियों के साथ आ गए। क्रेन की सहायता से करीब एक घंटे के प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित निकाला जा सका। इसके बाद गाय को रोटी खिलाई गई। कुछ देर बाद गाय की हालत ठीक हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी गाय को निकालकर पास ही दफना दिया गया।  प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह का कहना है कि दोनों गायों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। एक को ही बचाया जा सका। इस दौरान गोरक्षक योगेश ठाकुर, रजत वालिया, सौरभ यादव, रोहित धानक, अमन राजपूत, केशव, मिलन, रितिक बचाव कार्य में शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें