फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना: दो भाइयों समेत यमुना नदी में डूबे राजस्थान के तीन श्रद्धाल, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 04 Aug 2024 12:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अमावस्या के अवसर पर कैराना में यमुना नदी में स्नान करने आए राजस्थान के तीन श्रद्धालु कुंड में डूब गए। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। 
विज्ञापन
यमुना में डूबे श्रद्धालुओं की तलाश करते गोताखोर और पुलिस। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमावस्या के अवसर पर रविवार को कैराना स्थित यमुना नदी में स्नान किया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान के जिला सीकरी निवासी 25 वर्षीय महेश व उसका सगा भाई 20 वर्षीय बोधु व पारिवारिक मामा 35 वर्षीय लोकेश यमुना नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों कुंड में डूबने लगे। यह देखकर अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। इस मामले की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निजी गोताखोर साजिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, जाहिद, दिलशाद और मासूम आदि ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है कि यमुना में डूबने वाले तीनों श्रद्धालु हरियाणा के पानीपत में टायल-पत्थर का काम करते थे और स्नान करने यमुना नदी पर आए थे। गोताखोरों द्वारा यमुना नदी में डूबे श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही थी, लेकिन दोपहर तक किसी श्रद्धालु का सुराग नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें