फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 11 और 13 साल के दो लड़के... दोनों ने आठ साल के मासूम का अपहरण किया और गला दबा दिया, उसके बाद...

Thu, 31 Oct 2024 08:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दोनों किशोरों ने कहासुनी होने पर आठ साल के बच्चे का गला दबा दिया और उसे मरा समझकर फेंक दिया। एक युवती ने रोने की आवाज सुनी तो बच्चे को बोरे से निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय उमर को अगवा करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बाइक मिस्त्री के भाई दो किशोरों ने उमर से मारपीट की और गला दबाया। इससे उमर बेहोश हो गया और आरोपी उसे मरा समझकर बोरे में बंद कर फेंक गए थे। पुलिस ने दोनों किशोरों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली इरफाना ने बेटे उमर को अगवा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इरफाना का पति समर गार्डन पोदीने वाले खेत निवासी जमालुद्दीन सऊदी अरब में नौकरी करता है। इरफाना का कहना था कि उमर मस्जिद में पढ़ने के लिए घर से गया था। कुछ देर बाद जब उमर का छोटा भाई मस्जिद में पहुंचा तो वह वहां नहीं था।
 
विज्ञापन

उसने घर आकर मां को जानकारी दी। लगभग आधे घंटे बाद मासूम कब्रिस्तान व श्मशान के पास बोरे में बंद मिला। एक युवती ने रोने की आवाज सुनकर उसे बोरे से निकाला था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में 11 और 13 साल के दो किशोरों को पकड़ा गया है। किशोर न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की गई है। दोनों ने झगड़े के बाद बच्चे को बोरे में बंद कर फेंक दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें