फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, फर्जी आधार से कराया था का धर्मांतरण

Wed, 22 Mar 2023 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिसंबर माह में परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो फर्जी आधारकार्ड के जरिए धर्म परिवर्तन कराने का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र की युवती के धर्मांतरण मामले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड में नाम भी बदला गया था। जिसके बारे में युवती को जानकारी नहीं थी। जांच में सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव निवासी सलमान और आशिक उर्फ अल्लू के रूप में हुई है। जिन्हें जेल चुंगी चौराहे के पास से पकड़ा गया। जो मुख्य आरोपी सद्दाम के परिवार के सदस्य है। मुख्य आरोपी सद्दाम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दोनों आरोपी अपने भाई के साथ इस पूरे मामले में शामिल थे, जिन्हें पता था कि युवती दूसरे समुदाय की है। इसके बाद उन्होंने युवती का धर्मांतरण कराने के लिए आधार कार्ड में उसका नाम भी बदल दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद युवती को अपने समुदाय की बताया। पता चलने पर युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी देकर चुप करा दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवती का आधार कार्ड किसने बनाया और कहां पर बना था।

यह था मामला
दिसंबर माह में परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और युवती को बरामद कर लिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष परिक्षितगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ। जनवरी माह में उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपी। जांच में धर्मांतरण का मामला भी सामने आया, जिसके बाद धर्मांतरण की धारा भी जोड़ दी गई थी। यह मामला तभी से सुर्खियों में था।

मुख्य आरोपी सद्ददाम पहले ही जेल जा चुका है। अब दो आरोपियों को पकड़ा गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इनके अलावा जो भी शामिल होगा उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। -पीयूष सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें