फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित चौहान हत्याकांड: आखिर खाकी पर गिरी गाज, दरोगा-सिपाही सस्पेंड, इंस्पेक्टर हटाए, हत्थे चढ़े दो आरोपी

Tue, 05 Dec 2023 12:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Ankit Chauhan Murder Case : पुलिस ने दो हत्यारोपी अरिहंत और बबलू को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, एसएसपी ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा को हटाते हुए जंबूद्वीप चौकी इंचार्ज योगेश गिरी और सिपाही मोर मुकुट को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर के लुकाधड़ी गांव में अंकित चौहान हत्याकांड में सोमवार को दिनभर चले हंगामे के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा को हटाते हुए जंबूद्वीप चौकी इंचार्ज योगेश गिरी और सिपाही मोर मुकुट को निलंबित कर दिया। रात को पुलिस ने दो हत्यारोपी अरिहंत और बबलू को गिरफ्तार भी कर लिया है। फरार हत्यारोपी मुकेश और उदयवीर की तलाश में दबिश दी जा रही है। परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, रेलवे रोड थाने से इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को हस्तिनापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

सोमवार सुबह से ही अंकित चौहान पुत्र कंवरपाल सिंह के घर लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। परिजनों ने पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा, श्रीराजपूत करणी सेना समेत ठाकुर समाज के सैकड़ों लोग गांव पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि अगर थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और सिपाही लापरवाही नहीं करते तो अंकित चौहान की जान बच जाती। सुबह से ही लोगों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह से दोपहर तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन

भाई का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर चल पड़ी बहन
आक्रोशित परिजन मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गणेशपुर तिराहे पर जाम लगाने के लिए शव लेकर चलने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद मृतक अंकित की बहन सोनी और पूजा पुलिस के नाकाम होने की बात कहते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे शव को लेकर गणेशपुर तिराहे की ओर चल पड़ीं। इसे देखकर पुलिस अधिकारी खामोश हो गए। सोनी ने कहा कि 24 घंटे बाद भी थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद एसपी क्राइम अनित कुमार ने फोन पर एसएसपी से बात की।

पुलिस वालों पर कार्रवाई के बाद माने परिजन
सोनी को बताया गया कि थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा को हटा दिया गया है। जंबूद्वीप चौकी इंचार्ज योगेश गिरी और सिपाही मोर मुकुट को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद बहनें ट्रैक्टर से उतरीं। हंगामे के दौरान एसडीएम मवाना पहुंचे। अंकित के परिजनों ने हस्तिनापुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई, 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, अंकित की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, दो गनमैन, और विवादित भूमि को खाली करने के संबंध में मांग पत्र दिया। एसडीएम अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोग अंकित के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। शाम को चार बजे खेड़ी गंगाघाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एसडीएम ने कहा- तुरंत खाली कराई जाए विवादित भूमि
एसडीम अखिलेश यादव ने नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को विवाद वाली भूमि को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि यह भूमि सुनील इकवारा के नाम से दर्ज है। नगर पंचायत की जेसीबी मंगाकर जमीन खाली कराने का काम शुरू करा दिया गया। इस भूमि पर अब किसान का कब्जा होगा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस भूमि पर दोनों परिवारों का कब्जा था, जिसकी वजह से दो हत्याएं हो चुकी हैं।

छोटी बहन ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन
अंकित की छोटी बहन पूजा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन करके बताया कि थाना प्रभारी की लापरवाही से उनके भाई की जान चली गई है। बहन सोनी ने पुलिस की लापरवाही को लेकर एडीजी से भी फोन पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें: खून का बदला खून: एलानिया कत्ल से दहल उठा था पूरा गांव, जेल से जमानत पर आए भाइयों ने अंकित को दी दर्दनाक मौत

हस्तिनापुर में अपराध पर नहीं लग रहा अंकुश
हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने गांव पहुंचकर अंकित के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हस्तिनापुर थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा का रवैया ठीक नहीं था। लगातार अपराध बढ़ रहा था।

विज्ञापन

देर रात दो हत्यारोपी अरिहंत और बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जल्द कर ली जाएगी। लापारवाही के आरोप में थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को सस्पेड किया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें