फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली बंबा बाईपास पर टाइल-पत्थर से भरे ट्रक के टायर फटे, चार घंटे तक लगा लंबा जाम

Thu, 09 Oct 2025 01:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह टाइल-पत्थर से भरे ट्रक के दोनों टायर फटने से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद कई घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार सुबह बिजली बंबा बाईपास पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब टाइल और पत्थर से भरे एक ट्रक के दोनों पिछले टायर अचानक फट गए। हादसा लोहिया नगर थाना क्षेत्र में भड़ाना फार्म हाउस के सामने सुबह करीब 7 बजे हुआ।

टायर फटने की तेज आवाज के साथ ट्रक बीच सड़क पर ही रुक गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते बाईपास पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऑफिस और स्कूल-कॉलेज जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। बताया गया कि चालक ने मौके पर एक मिस्त्री को बुलाकर ट्रक के दोनों टायर बदलवाए, जिसके बाद ट्रक को बाईपास से हटाया जा सका।

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अनुसार, सुबह 7 बजे से लेकर करीब साढ़े 11 बजे तक बाईपास पर वाहनों की गति बाधित रही। जैसे ही ट्रक को हटाया गया, यातायात सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर इस तरह के भारी वाहन अक्सर खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ती है। उन्होंने प्रशासन से नियमित ट्रैफिक मॉनिटरिंग की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें