फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ड्यूटी छोड़ सड़क पर उतरे होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस पर शोषण के आरोप, पुलिस लाइन में हंगामा

Wed, 27 May 2026 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ट्रैफिक विभाग के होमगार्ड्स ने उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी। पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन
मेरठ में ट्रेफिक होमगार्डों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ट्रैफिक विभाग के होमगार्ड्स और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया। बुधवार को बड़ी संख्या में होमगार्ड्स ने ड्यूटी का बहिष्कार कर पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। होमगार्ड्स ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ने की स्थिति बन गई। अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मच गई।



 

'दो मिनट की देरी पर भी नहीं लगती ड्यूटी'
प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड्स का आरोप है कि ट्रैफिक विभाग में उनके साथ सख्ती के नाम पर अन्याय किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि कोई होमगार्ड ड्यूटी पर पहुंचने में दो मिनट भी देर कर दे तो उसका पर्चा जमा नहीं किया जाता और उसे ड्यूटी से बाहर कर दिया जाता है।

होमगार्ड्स ने आरोप लगाया कि कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में नारेबाजी, कार्यालय के बाहर जताया विरोध
आक्रोशित होमगार्ड्स पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सम्मानजनक व्यवहार और स्पष्ट व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव में काम कराया जा रहा है, जबकि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता।

समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
होमगार्ड्स ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें