भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
जीरोमाइल से बेगमपुल, भैंसाली बस अड्डे और हापुड़ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और रात में उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। मुजफ्फरनगर और रुड़की से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले वाहन कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड और तेजगढ़ी होकर जाएंगे। गढ़-मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जाने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित हैं।
बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन फुटबाल चौक से बिजली बंबा बाईपास होकर भेजे जाएंगे। एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड़ स्टैंड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बेगमपुल से आकाशगंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेले के चलते बेगमपुल से खूनी पुल, राजकीय इंटर कॉलेज और भैंसाली अड्डे से बेगमपुल तक रोडवेज और सिटी बसों समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे प्रतिबंधित रहेगा।