दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा मैनेजर के डांटने से नाराज दो कर्मचारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गेस्ट हाउस में मैनेजर मुकेश चौहान और सहायक मैनेजर पर जानलेवा किया। सहायक मैनेजर अरविंद पांडे (30 ) को अपहरण कर ले गए और धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव भोला में नहर पटरी पर शव पड़ा मिला।