मेरठ करनाल हाईवे पर गांव भूनी में स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बागपत से सरधना के गांव टेहरकी जा रहे बरातियों साथ मारपीट कर दी। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में पीछे आ रहे परिजनों ने घायलों को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।