फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाइक में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर आए तीन युवकों ने सेल्समैन से छीन ली नकदी

Wed, 05 Oct 2022 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ खरखौदा धीरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने मौका पाकर सेल्समैन के हाथ से करीब नौ हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ खरखौदा धीरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने मौका पाकर सेल्समैन के हाथ से करीब नौ हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र निवासी लव कुश धीर खेड़ा स्थित धीरखेड़ा फिलिंग सेंटर पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। मंगलवार रात करीब 11:40 बजे बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे तथा उन्होंने 200 रुपये का तेल डलवाया।

यह भी पढें: Dussehra 2022 :  बागपत के बड़ागांव में नहीं होता रावण का दहन, लंकापति की पूजा करते हैं ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेल्समैन ने तेल डालने के बाद पैसे की मांग की तो युवकों ने पहले कुछ झगड़ा किया तथा बाद में मौका पाकर बाइक स्टार्ट कर सेल्समैन के हाथ में से करीब नौ हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

 

पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें