फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ई-रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय अमायरा की मौत, सिर पर चढ़ा पहिया; चालक फरार, एफआईआर दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 11:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौली गांव में ई-रिक्शा की टक्कर और पहिया सिर पर चढ़ने से 3 वर्षीय अमायरा की मौत हो गई। चालक सुशील मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची अमायरा को ई-रिक्शा चालक पांचली निवासी सुशील ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बच्ची के सिर से ई-रिक्शा का पहिया उतर गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव घर पर पहुंचा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कफ सिरप तस्करी: आठ साल में करोड़पति बना कैंटर चालक आसिफ, दुबई और आस्ट्रेलिया में चला रहा होटल, पुलिस को तलाश

किठौली गांव निवासी गुलजार ने मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार सुबह उसकी तीन वर्षीय बच्ची अमायरा अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान सुशील ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी बीच ई-रिक्शा ने अमायरा को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही अमायरा सड़क पर गिर गई थी। यह देखकर सुशील ई-रिक्शा लेकर भागने लगा था।
 
आरोप है कि इसी दौरान सुशील की ई-रिक्शा का पहिया अमायरा के सिर पर चढ़ गया था। हादसे में अमायरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अन्य बच्चों को शोर सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े थे। आरोपी चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से भाग गया था। परिजनों ने अमायरा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमायरा के शव को पीएम के लिए भेज दिया था। बुधवार को अमायारा का शव घर पहुंचने के बाद परिजन बेटी के शव से लिपटकर रोने लगे। रिश्तोदारों व ग्रामीणों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। परिजनों की आंखों में आसू देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की तलाश में एक टीम काम कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें