फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेगमपुल पर स्कूल बस की टक्कर से पैदल चल रहे तीन कांवड़िये घायल, तोड़फोड़ और हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 02:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस चौकी के पास यह घटना हुई तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज कराया। साथ ही अन्य कांवड़ियों को शांत कर आगे भेजा। इस दौरान चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
बस में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र की बेगमपुल चौकी से 100 मीटर आगे दिल्ली रोड पर एक स्कूल की बस ने जल लेकर जा रहे तीन कांवड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। संदीप, बॉबी व अभिषेक चोट लगने से घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांवड़ियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

 

हादसे में घायल हुए कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी संदीप, बॉबी और अभिषेक हरिद्वार से जल लेकर आपने साथियों के साथ जा रहे थे। इसी बीच कैंट अस्पताल के पास एक स्कूल बस ने कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक के साथ मारपीट की। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। 
 
विज्ञापन

तोड़फोड़ के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ कैंट संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर आगे के लिए रवाना कर दिया।


ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: आज से हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन, दिल्ली से हरिद्वार तक ये रहेगा प्लान, डालें एक नजर    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें