फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाकियू के हजारों कार्यकर्ताओं ने संगम एक्सप्रेस के डिब्बों पर जमाया कब्जा, आम यात्री रहे परेशान

Thu, 15 Jan 2026 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रयागराज चिंतन शिविर में जाने के लिए हजारों किसान सिटी स्टेशन पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रेन की बोगियों पर कब्जा कर लिया। यात्रियों को आरक्षित सीट के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में पूरी तरह अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर एकत्र हुए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मेरठ सिटी स्टेशन के साथ ही संगम एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियों पर कब्जा कर लिया। मौका था 15 जनवरी से प्रयागराज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने का। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हुए लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं की मनमानी ने आम यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

 

प्रयागराज के लिए रवाना होते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शाम होते ही सिटी स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। जैसे ही संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी किसानों ने ट्रेन की कई बोगियों को पूरी तरह से कब्जा लिया। हजारों की भीड़ के आगे रिजर्वेशन वाले आम यात्रियों की एक न चली। कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें परेशान होना पड़ा। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के डिब्बों को ही मंच बना दिया। सफर के दौरान बोगियों में रागिनी और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया जिससे पूरा माहौल किसी आंदोलन जैसा नजर आने लगा।
 

प्लेटफार्म पर ही लगा दी पंचायत
ट्रेन पकड़ने से पहले शाम 5 बजे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता सिटी स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्लेटफॉर्म को ही पंचायत स्थल बना दिया। किसानों ने बीते दिनों गन्ना भवन पर हुई महापंचायत में उठाई गई मांगों को लेकर चर्चा की। किसानों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि गन्ना भवन पंचायत में प्रशासन ने तय किया था कि प्रमुख सचिव (गन्ना) और मुख्यमंत्री से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाएगी। लेकिन अब तक अधिकारियों ने वार्ता के लिए समय नहीं लिया है। 
इसे लेकर किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। इस दौरान प्रमुख रूप से बबलू, देशपाल, सत्येंद्र, प्रिंस, मनोज, विनय, बिन्दर, मेजर चिंदौड़ी, रामफल शर्मा, इंद्रपाल, अमित, बबलू गुर्जर, प्रशांत और डीके समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रयागराज के लिए कूच किया।
 

लौटते ही होगा बड़ा आंदोलन: अनुराग चौधरी
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। हम अभी चिंतन शिविर के लिए जा रहे हैं, लेकिन वापस लौटने के बाद अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
 
विज्ञापन

रेल रोको की दी चेतावनी
इस पूरे अभियान में संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत का निर्देशन रहा, जिनके आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता एकजुट हुए। रवानगी से पहले किसानों ने मौके पर पहुंचे एसीएम सिविल लाइंस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ और उच्चाधिकारियों से वार्ता नहीं कराई गई तो भाकियू रेल रोको आंदोलन करने को बाध्य होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें