फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में चोरों ने 50 लाख के मोबाइल उड़ाए, सीओ सदर देहात ऑफिस के पास हुई वारदात

Wed, 18 Oct 2023 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को गंगानगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां मोबाइल की दुकान से तकरीबन 50 लाख के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मवाना रोड सीओ सदर देहात ऑफिस के पास एक मोबाइल के शोरूम में चोरों ने दीवार तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


मवाना रोड पर सीओ सदर देहात ऑफिस से 50 मीटर की दूरी पर जनलक्ष्मी मोबाइल के नाम से शोरूम है। रात 2:30 बजे दुकान के पीछे स्थित हंटर फ़ूड रेस्टोरेंट के बाथरूम की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसा। उसके बाद मोबाइल वाली दुकान की दीवार तोड़ी। वहां से दुकान में दाखिल हो गया। उसने तसल्लीपूर्वक एक-एक कीमती मोबाइल फोन व एसेसरीज बैग में रखे और फरार हो गया।

दुकान मालिक शम्मी राजपूत सुबह 10.15 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा लगभग 80% मोबाइल व एसेसरीज गायब थी। सामने की दीवार टूटी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। बड़ी चोरी घटना की सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले में दुकानदार से पूछताछ कर रही है।

करीब 15 आईफोन सहित वनप्लस कंपनी आदि के महंगे मोबाइल चोरी
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दुकान में मौजूद दिखाई दे रहा है, जिसने चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। चोर ने करीब 15 आईफोन, वीवो, सैमसंग कीमती फोन सहित अन्य कीमती एसेसरीज इत्मीनान से बैग में रखी। उसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

दुकान या रेस्टोरेंट से है कोई जानकार
जानकारी के मुताबिक चोर ने पहले रेस्टोरेंट के बराबर में स्थित खाली प्लॉट से रेस्टोरेंट के बाथरूम की दीवार थोड़ी। उसके बाद अंदर घुसकर दुकान के पीछे वाली दीवार को तोड़ा। करीब आधे घंटे तक मोबाइल चोरी किया।

उसके बाद उसी रास्ते से रेस्टोरेंट में अंदर रखी सीढ़ी के सहारे ऊपर कुंबल तक पहुंचा और वापस प्लॉट में कूद कर फरार हो गया। पुलिस को अंदेशा है कि घटना में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला या फिर रेस्टोरेंट का कोई पूर्व कर्मचारी हो सकता है जो पूरी स्थिति से वाकिफ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें