फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पॉश कॉलोनी में बड़ी वारदात, चोरों ने दो मकानों पर बोला धावा, नगदी समेत 50 लाख के जेवर लेकर चोर फरार

Fri, 14 Apr 2023 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ की पॉश कॉलोनी में बड़ी वारदात हो गई। चोरों ने दो मकानों पर धावा बोला और नगदी समेत 50 लाख के जेवर लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
मोदीपुरम की एक पॉश कॉलोनी में दो मकानों में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में अप्पू एनक्लेव कॉलोनी में गुरुवार देर रात चोरों ने बंद पड़े दो मकानों पर धावा बोल दिया। चोरों ने दोनों मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह मकानों के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने मकान मालिकों को जानकारी दी। बताया गया कि चोर दोनों मकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अप्पू एंक्लेव कॉलोनी में मकान नंबर 41 की मालिक मनीषा दास पिछले एक माह से अपने बेटे के पास मुंबई में रह रही थी। उनका बेटा मुंबई में एक कंपनी में इंजीनियर है। बताया गया कि सभी जेवरात और नगदी घर पर ही रखे हुए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मकान की देख-रेख मनीषा दास के भाई सुब्रतो विश्वास कर रहे थे। वह ए-टू-जेड कॉलोनी मोदीपुरम में रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब कामवाली घर पर आई तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने इसके बारे में सुब्रतो विश्वास को सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सभी अलमारी के ताले व लोकर टूटे पड़े थे। बदमाश घर से करीब 35 से 40 लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें: Encounter: असद के नसीब में नहीं था निकाह, जिंदगी की नई शुरुआत से पहले ही मुठभेड़ में ढेर, तय हो गया था रिश्ता

विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना चार घर छोड़ कर मकान नंबर 44 मे सरिता शर्मा पत्नी स्वर्गीय अरुण शर्मा के आवास पर हुई। सरिता शर्मा सात अप्रैल से अपनी बेटी अमीषी शर्मा के यहां मुरादनगर में गई हुई। बताया गया कि चोर यहां से करीब 20 हजार रुपये समेत लाखों के कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मातम: घर का चूल्हा पड़ा ठंडा, भूख से तड़प रहे मासूम, सुनीं गलियां और लोगों के जेहन में सिर्फ एक सवाल...

उधर, जानकारी मिलने पर वह घर पहुंची। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं, पॉश कॉलोनी में चोरी की इतनी बड़ी वारदात से लोगों में दहशत है। लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इंजीनियर और उसकी मां अभी मुंबई में ही है। वह फ्लाइट के द्वारा शनिवार तक मोदीपुरम पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें