बागपत जिला कारागार में दो दिन पहले कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले बंदी की रविवार को मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि हालत गंभीर होने के चलते बंदी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि उसे जेल अस्पताल में सही इलाज नहीं होने के कारण यह कदम उठाया।
बिनौली थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव निवासी साकिर चोरी के मामले में पांच माह से जिला कारागार में बंद है। गुरुवार को उसने जेल में कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जेल से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।