फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मेरी पत्नी से अकेले में पूछताछ करता था चौकी इंचार्ज, तांत्रिक का देता था साथ, सदमे से मौत', जांच बैठी

Tue, 01 Jul 2025 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ईदगाह भटीपुरा निवासी इरशाद पठान ने एसएसपी कार्यालय पर बताया कि तांत्रिक जुबैर ने  2.20 लाख रुपये हड़प लिए थे। वापस मांगने पर तांत्रिक के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज ने उत्पीड़न किया, जिससे पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। 
विज्ञापन
तांत्रिक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रोड क्षेत्र निवासी सीमा (40) से ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कथित तांत्रिक जुबैर ने इलाज के नाम पर 2.20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर माधवपुरम चौकी प्रभारी ने तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय महिला और उसके पति को कई बार चौकी बुलाकर प्रताड़ित किया। इससे सदमे में सीमा की मौत हो गई। महिला के पति इरशाद पठान ने एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

रेलवे रोड क्षेत्र के ईदगाह भटीपुरा निवासी इरशाद पठान मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि 18 मई 2025 को उसकी पत्नी सीमा ने तांत्रिक जुबैर के खिलाफ इलाज के नाम पर 2.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत की थी। इसकी जांच माधवपुरम चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी। 
 

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने कई बार चौकी बुलाकर अपमानजनक व्यवहार किया। महिला को जेल भेजने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसे शरीफ बताते हुए पीड़ितों के सामने ही आरोपी से करीब 20 मिनट फोन पर बात की। पीड़ितों पर दबाव बनाया कि जब भी उन्हें जांच के लिए बुलाया जाएगा तो उन्हें आना होगा। चौकी इंचार्ज अकेले में उसकी पत्नी से पूछताछ करता था।
 

विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देता था। इससे उसकी पत्नी सदमे में आ गई। उसकी तबियत बिगड़ गई। 12 जून को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन उसकी पत्नी की मौत हो गई। हालांकि महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पीड़ित के मुताबिक 23 जून को उसने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की थी। एसएसपी ने रेलवे रोड थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 
 
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी के न मिलने पर पीड़ित ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें