फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां की मौत... सात बच्चों ने करा दी 52 साल के पिता की शादी, धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी, बच्चों ने किया डांस

Mon, 27 Jan 2025 08:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मोहल्ला रामतलैया निवासी शाहिद के बच्चों ने पिता की दूसरी शादी गांव अम्हेड़ा निवासी तीन बच्चों की मां से करा दी। रविवार को निकाह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शाहिद की घुड़चढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के मोहल्ला रामतलैया निवासी 52 साल के शाहिद की दूसरी शादी चर्चा का विषय बन गई। सात बच्चों के पिता ने तीन बच्चों की मां से निकाह किया। शाहिद की घुड़चढ़ी में उसके बच्चे आगे-आगे डांस करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

मोहल्ला रामतलैया निवासी 52 वर्षीय शाहिद उर्फ नरसिम्हा की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। शाहिद के सात बच्चे हैं। बच्चों ने पिता की दूसरी शादी कराने का फैसला लिया। इसके लिए शाहिद को भी राजी कर लिया। मेरठ के गांव अम्हेड़ा निवासी तीन बच्चों की मां से संपर्क किया। महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद दोनों परिवारों व बच्चों की रजामंदी से रविवार को निकाह का आयोजन किया गया। 
 

रविवार सुबह शाहिद घोड़ी पर सवार होकर दुल्हनिया लेने पहुंचा। बच्चों ने धूमधाम से पिता की घुड़चढ़ी कराई। शाहिद खुली छत वाली कार में हाथ में तलवार लेकर दुल्हन को लेने अम्हेड़ा गांव पहुंचा। शाम को निकाह की रस्में पूरी की गईं। अपने तीन बच्चों को लेकर दुल्हन घर पहुंची तो सभी उसका स्वागत किया। 
विज्ञापन

घोड़ी से गिरा शाहिद
शाहिद की घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे नगर में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहिद जब घोड़ी पर चढ़ा तो बैलेंस बिगड़ने के कारण वह गिर गया, लोगों ने उसे किसी तरह उठाकर दोबारा घोड़ी पर बैठाया। कुछ दूर चलने पर खुली छत वाली कार में बैठाकर अम्हैड़ा ले जाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें