पार्षदों की पिटाई करते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
सदन से सड़क तक संग्राम पर भाजपा या विपक्ष मंथन को तैयार नहीं है। गुरुवार को विपक्षी पार्षदों ने दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा में एक होटल में बैठक कर सदन में हंगामा करने की रणनीति बनाई थी। जानकारी महापौर और नगर आयुक्त को भी थी। महापौर ने भी शुक्रवार शाम बैठक कर विपक्षी पार्षदों को सदन में जवाब देने की रणनीति बनाई थी। सदन में हंगामा होने के आसार के बाद भी महापौर और नगर आयुक्त गंभीर नहीं हुए। दोनों सदन में चल रहा तमाशा देखते रहे।
मेरठ में पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
मातृ शक्ति से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, मंत्री-एमएलसी को जानबूझकर किया टारगेट
नगर निगम की बैठक में हुए हंगामे को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि ये सब सुनियोजित षडयंत्र के चलते किया गया है। महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी हुई, गालियां दी गईं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था। मंत्री और एमएलसी को जान बूझकर टारगेट किया जा रहा है।
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल
- फोटो : Amar Ujala
महिला सम्मान भाजपा के लिए सर्वोच्च
महिला पार्षदों को जातिसूचक शब्द बोले गए। अश्लील हरकतें की गईं। विपक्ष हताश है, इसलिए वे माहौल खराब करना चाहते हैं। मंत्री सोमेंद्र तोमर तो बाद में पहुंचे हैं, एमएलसी और मंत्री पर ही आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। किसी पार्षद का नाम नहीं लिया गया। ये सब सोची समझी राजनीति के तहत किया गया है। - सुरेश जैन रितुराज
सुनियोजित षडयंत्र के चलते महिला पार्षदों से बदसलूकी हुई। भाजपा ऐसे कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। हमारे लिए महिला सम्मान सर्वोच्च है। हमने प्रशासन से भी पूरे मामले की जांच करने को कहा है।- सुरेश जैन रितुराज, महानगर अध्यक्ष भाजपा
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल
- फोटो : Amar Ujala
ऐसी अराजकता सहन नहीं कर सकते
बोर्ड की बैठक विकास के मुद्दे पर थी, पार्टी की महिला पार्षद के सवाल उठाने पर उनके साथ बदसलूकी की। महिलाओं का सम्मान नहीं करना सपा नेताओं के चरित्र में है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ भी सपा नेताओं ने बदसलूकी की थी। ऐसी अराजकता हम सहन नहीं करेंगे। मैं जब पहुंचा तो घटना हो चुकी थी, मैंने बीच-बचाव भी किया। ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। - सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल
- फोटो : Amar Ujala
महिलाओं पार्षदों के साथ गाली-गलौज के बाद हुआ हंगामा
मैं बैठक में आधा घंटा देरी से पहुंचा था, मैं कुर्सी पर बैठा था, तभी पीछे से गाली की आवाज आई। हमारी चार महिला पार्षद खड़ी थीं, मैंने महिलाओं के सम्मान में बोला, जिसके बाद मेरे साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जिसके बाद हंगामा हो गया। ये सब इन लोगों ने सुनियोजित साजिश के अंतर्गत किया है। हम लोग मातृ शक्ति का अपमान सहन नहीं कर सकते हैं। -धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी
निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
सदन की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। किसने और क्यों हाथापाई की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सदन में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सच सामने आ जाएगा।- डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त