फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देश का सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से जारी 172 शहरों की सूची

Sun, 23 Oct 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दीपावली आई भी नहीं और मेरठ में प्रदूषण के मारे सांस लेना भी दूभर हो गया है। दो दिन पहले शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 पहुंच गया। जिसमें शनिवार को मेरठ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दीपावली से दो दिन पहले शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 पहुंच गया था। जिसमें शनिवार को मेरठ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। बुजुर्ग और बच्चों को प्रदूषित हवा से अधिक परेशानी हो रही है।  

विज्ञापन


ऐसे में हवा के दूषित होने से लोग सुबह व शाम की सैर पर जाने से भी कतराने लगे हैं।साथ ही चिकित्सक लगातार लोगों को मॉस्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार जयभीमनगर में 332, पल्लवपुरम में 303 व गंगानगर में 335 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया था। जिसमें 172 शहरों की सूची में मेरठ तीसरे व गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा है। जबकि, पहले स्थान पर बेगुसराय व दूसरे पर धारूहेरा रहा है।

यह भी पढ़ें: BDS छात्रा की मौत: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुआ शव, इंग्लैंड-सऊदी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में गिरावट

रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं तापमान 17 से नीचे पहुंच गया है। दिन का तापमान 30 के पार बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें