फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जीजा को जिंदा जलाकर मारने वाला साला गिरफ्तार, इस बात पर की थी वारदात, तीन लोग थे शामिल

Fri, 17 Apr 2026 10:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

न्यू इस्लाम नगर में शहजाद से विवाद होने पर पत्नी आबिदा ने अपने भाई आदिल, लालू और भाभी इमराना को बुला लिया था। आरोप है कि तीनों ने शहजाद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पांच दिन बाद अस्पताल में शहजाद की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में शहजाद की घरेलू विवाद में जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के साले मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग रखी है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी गोपाल विनायक भोंसले ने बताया कि शहजाद (35) पत्थर लगाने का काम करता था। लगभग छह साल पहले उसकी पहली पत्नी यास्मीन की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने नरहाड़ा गांव की आबिदा से दूसरा विवाह किया था। गत सप्ताह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 
 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आबिदा ने अपने भाई आदिल, लालू और भाभी इमराना निवासीगण ग्राम नरहाडा लोहियानगर हाल निवासी उज्जवल गार्डन कॉलोनी को मौके पर बुला लिया। इन सभी ने मिलकर शहजाद के साथ मारपीट की और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे शहजाद को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

लगभग पांच दिनों तक चले उपचार के बाद शहजाद की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां सलमा की शिकायत पर पत्नी आबिदा, उसके भाई आदिल और लालू, भाभी इमराना के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को मोहम्मद आदिल को हापुड़ रोड़ से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें