फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में खेत पर गए किसान का ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला शव

Wed, 26 Mar 2025 01:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी निवासी एक किसान की माैत से परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी निवासी एक किसान की माैत से परिजनों में मातम पसर गया। बताया गया कि किसान मंगलवार शाम को घर से अपने खेत पर गया था। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई किसान का शव ट्यूबवेल के करीब 30 फीट गहरे कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


विकासखंड की ग्राम पंचायत अकबरपुर गढ़ी निवासी महावीर(58) पुत्र ब्रह्मपाल कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हर रोज की तरह कृषि कार्य से वह मंगलवार शाम करीब तीन बजे घर से अपने खेत पर गया हुआ था। इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

चिंतित परिजनों ने महावीर की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो खेत पर लगी ट्यूबवेल के करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में  किसान पड़ा नजर आया। किसान को इस हाल में देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी भद्रकाली चौक की इंचार्ज को दी गई।

थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और ट्यूबवेल के करीब 30 फीट गहरे कुएं में पड़े किसान को परिजनों की मदद से बाहर निकला गया।इसके बाद उन्हें मवाना सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही में लग गई। उधर अचानक किसान महावीर की मौत से गांव में मातम छा गया। वही महावीर की मौत के बाद बेटे रविंदर और गौरव और पत्नी रीता का भी रो-रो कर बुरा हाल था। वह समझ नहीं पा रहे थे कि उनके पिता अचानक उन्हें छोड़कर अब इस दुनिया से कैसे चले गए?

पिता की मौत पर दोनों बेटों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर मौत की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें