फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 22 लाख का सोना लेकर भाग गया कारीगर, माथा पीट रहा सराफ, तलाश में पश्चिम बंगाल गई पुलिस

Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सराफा बाजार से शहराफ मलिक से पॉलिश के लिए कारीगर मुशर्रफ रहमान आठ हार लेकर गया था। अब उसके घर पर ताला लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहली गेट स्थित सराफा बाजार से दुकानदार शहराफ मलिक का कारीगर काजी मुशर्रफ रहमान करीब 22 लाख रुपये का (1800 ग्राम) सोने लेकर भाग गया। पीड़ित सर्राफ ने कारीगर पर केस दर्ज कराया है। आरोपी जेवरात को पॉलिश कर चमकाने के लिए लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक टीम उसके गांव के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल के आईमा पहाड़पुर गांव निवासी शहराफ मलिक की सराफा बाजार में दुकान है। उनके पास कुछ लोग अपने गहने पॉलिश कर चमकाने के लिए देकर गए थे। 8 अक्तूबर को उन्होंने कारीगर काजी मुशर्रफ रहमान को गहने पॉलिश करने के लिए बुलाया था। 
 

वह आया और गहनों को लेकर गया था। पहले भी वह उससे गहने लेकर गया था। इसमें ग्राहकों के आठ हार थे और उनकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। चार दिन बीतने के बाद उन्होंने कॉल किया, लेकिन कारीगर का मोबाइल बंद आया। इस पर उसके अन्य साथियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। मगर कोई सफलता नहीं मिली। 
 
विज्ञापन

इसके बाद शहराफ कारीगर के घर पहुंचा। वहां पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि मुशर्रफ घर छोड़कर जा चुका है। इसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने थाने पर शिकायत की। पु़लिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कारीगर अन्य सराफ से भी तो सोना लेकर नहीं भागा। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें