फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिषेक की कप्तानी में स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी मेरठ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्टेट पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 19 अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगा। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। क्रिकेट कोच एवं उपक्रीड़ा अधिकारी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम अब्दुल अहद ने बताया कि दिन पूर्व ट्रायल कराए गए। इसके बाद मैच के आधार पर शुक्रवार को टीम का चयन किया गया। टीम मेरठ के अभिषेक ठाकुर की कप्तानी में टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

टीम में अभिषेक के अलावा मेरठ से गौरव चौधरी, कुलदीप, अर्पित मलिक, हर्षवर्धन, मोहम्मद साजिद, अवि कुमार, अमन, मोहम्मद रियान, अर्जुन त्यागी का चयन किया गया है। हापुड़ से तनुज शर्मा, हर्षित तोमर, जयंत गौड़, बुलंदशहर से लैंस शर्मा, गाजियाबाद से अर्जुन भारद्वाज, नमन डबास का चयन किया गया है। आरक्षित खिलाड़ियों में कुणाल, अहमद, केशव शर्मा, गोलू भारद्वाज को र खा गया है। टीम मैनेजर अभिषेक तिवारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को टीम आजमगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें