फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आठ से 10 नवंबर तक बागपत में सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को चौधरी चरण सिंह विवि स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में ट्रायल कर मेरठ टीम का चयन किया गया।
कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 61 किलोग्राम में सागर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में निहाल गोयल, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद, 92 किलोग्राम में अभिषेक खोकर, 97 किलोग्राम भार वर्ग में मुर्सलीन का चयन हुआ।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल तोमर, 63 किलोग्राम भार में सौरभ, 67 किलोग्राम में मुकुल, 72 किलोग्राम में अर्जुन सिंह, 77 किलोग्राम में अंकित सोम, 82 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु शर्मा, 87 किलोग्राम भार वर्ग में मानव शर्मा, 97 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत का चयन किया गया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में शिया चौहान, 53 किलोग्राम भार में स्वाति तोमर, 57 किलोग्राम भार वर्ग में लीजा तोमर, 59 किलोग्राम में स्वाति चौहान, 62 किलोग्राम भार में कंचन, 65 किलोग्राम भार वर्ग में तनु चौहान, 68 किलोग्राम भार वर्ग में श्वेता तोमर, 72 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी और 76 किलोग्राम भार वर्ग में मनु तोमर का चयन किया गया। इस मौके पर श्रीपाल सिंह पहलवान, सलीम पहलवान, ललित पहलवान, अजय वीर सिंह, अलका तोमर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें