मेरठ और बुलंदशहर के खिलाड़ियों को किया गया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन हैदराबाद में किया जाना है। प्रतियोगिता में मेरठ व आसपास जिलों से भी काफी संख्या में एथलीट प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक संघ की ओर से प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है और उनकी सूची जारी कर दी गई।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले 14 से 16 नवंबर तक होनी थी लेकिन अभी इसकी नई तिथि नहीं आई है, लेकिन प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। मेरठ से चुने गए खिलाड़ियों में काव्याना 60 मीटर दौड़ में, अर्नव राणा ट्रायथालॉन व भाला फेंक में प्रतिभाग करेंगे। अनमोल कश्यप 80 मीटर में, छवि राठी किड्स जेवलिन व ट्रायथालॉन, ध्रुव पाल 60 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। देव चौधरी शॉटपुट में, यश कुमार लॉंग जंप में प्रतिभा दिखाएंगे।
मनीष कुमार 600 मीटर दौड़ में, अंशिका ट्रायथालॉन और भाला फेंक में चयन किया गया है। आर्यन, प्रिंस ट्रायथालॉन और भाला फेंक में, सिद्धार्थ चौधरी भाला फेंक में प्रतिभा दिखाएंगे। कीर्ति कुमारी 600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। दीपाली को कोच और सचिन भाटी को मैनेजर बनाया गया है।
इसके अलावा बुलंदशहर से मयंक कुमार लॉंग जंप में, दक्ष शॉटपुट में, रोहन सिंह 60 मीटर दौड़ में, राशि भाला फेंक और ट्रायथालॉन में, तनिश 600 मीटर दौड़ में, ऋतिक भाला फेंक में, भाव्या शर्मा लॉंग जंप में, दीक्षा ट्रायथालॉन व भाला फेंक में, आगाम्या शॉटपुट में, ध्रुव देशवाल भाला फेंक में रोहित भाला फेंक व ट्रायथालॉन में, अर्पित कुमार 600 मीटर दौड़ में चुने गए।
जनवरी में मेरठ में हो सकती है स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण नवंबर-दिसंबर में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया था। मेरठ में स्टेट हॉकी व स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन नवंबर-दिसंबर में ही होना था। अब यह प्रतियोगिता जनवरी माह के मध्य तक कराई जा सकती हैं। जल्द ही इसके लिए खेल निदेशालय को पत्र जारी किया जाएगा।