कक्षा से बाहर निकलने के बाद अपनी दादी व पुलिस के साथ बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ महिलाएं पौष्टिक आहार लेने पहुंचीं। उन्हें बंद कमरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बच्चे के परिजनों को दी। इस पर बच्चे के पिता मनोज और दादी पुष्पा ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। बच्चे को कमरे की खिड़की से पानी और खाने के लिए चिप्स दिए गए।
पुलिस ने खुलवाया ताला
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापिका शिल्पी को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका ने गांव निवासी शिक्षामित्र राखी से चाबी मंगवाकर बच्चे को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बच्चे ने बताया कि वह क्लास में सो गया था। जब जागा तो दरवाजा बंद था। वहीं, परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रधानाध्यापिका शिल्पा ने बताया कि इस संबंध में अन्य शिक्षिकाओं से पूछताछ की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें और वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/