फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 'तुम कितने ही पैसे ले लो, मुझे अपने पांच हजार से मतलब', वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड हुआ ये बड़ा अधिकारी

Sun, 22 Nov 2026 11:52 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आवास विकास के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा का वीडियो वायरल होने पर जांच बैठा दी गई है। उप आवास आयुक्त लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है। जोनल अधिकारी आरोप पत्र जारी करेंगे। सुनील कुमार अपने ही गृह जनपद में तैनात थे। 
विज्ञापन
सस्पेंड सुनील कुमार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ आवास एवं विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। रिश्वत के लिए पैसे के लेनदेन को लेकर वीडियो वायरल होने और शासन से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शनिवार को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव आवास एवं विकास परिषद राकेश कुमार सिंह की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, मामले में उप आवास आयुक्त लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है और जोनल आयुक्त आरोप पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

दरअसल, विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार का जिम्मेदार बताते हुए शासन में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि परिषद की ओर से 15 अगस्त से अक्तूबर तक संचालित सेमी फिनिश्ड भवनों के ऑनलाइन पंजीकरण में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को तीन प्रतिशत आरक्षण समाप्त कर दिया गया। मामले में उनके वीडियो भी जारी किए गए थे। इसमें वे लेन-देन की बात कर रहे हैं।
 

विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि संपत्ति प्रबंधक को गृह जनपद में ही तैनाती दी गई है। संपत्ति विभाग के कनिष्ठ सहायक प्रमीत कुमार और आउटसोर्स कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव और आवास आयुक्त से शिकायत की गई थी। इसी पर करवाई करते हुए अपर आवास आयुक्त एवं सचिव आवास एवं विकास परिषद राकेश कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए।
 
विज्ञापन

तुम कितने ही पैसे ले लो...मुझे 5000 से मतलब
वायरल हुए वीडियो में सुनील कुमार शर्मा लेनदेन की बात कर रहे हैं। इसमें सुनील कुमार शर्मा प्रति फाइल 5000 रुपये की मांग कर रहे हैं। यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि तुम कितने ही पैसे ले लो, मुझे अपने 5000 से मतलब है। इस वीडियो के वायरल होने और शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

ये भी देखें...
मेरठ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत; नशे में धुत चालक गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें