फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ टी-20 लीग का उद्धाटन आज, तैयारियां पूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले जाएंगे मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ और आईआईएमटी की ओर से मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन रविवार को होगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शाम छह बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मैशर्स के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।
प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें क्रिक गिरी चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स भाग ले रही हैं। इन टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 30 और 31 मार्च को क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होंगे। इसके बाद एक अप्रैल को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर लगभग 1200 दर्शक मैच का आनंद उठा सकते हैं। लीग में खेले जा रहे मैचों का स्काई स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोग घर बैठे ही लीग के मैच का आनंद ले सकेंगे। लीग के लिए मैदान, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अंपायरिंग और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
लीग में बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञ बतौर ऑफिशियल मैच का आयोजन कराएंगे। बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे आयुष वत्स और देवेश शर्मा मैचों का नियमानुसार संचालन करेंगे। वहीं, अनुभवी स्कोरर यूपीसीए के प्रणब दास, यूपीसीए अंपायर पलक शर्मा और आनलाइन स्कोरर, एसीएलओ व बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह हर गेंद का रिकार्ड रखेंगे। मैचों को आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर लगी कृत्रिम लाइटों की दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन

इस लीग के 14 मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला शाम छह बजे से खेला जाएगा। एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड ने बताया कि टाप ड्रेसिंग तकनीक से बनाई गई पिचें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए सहायक होंगी। जल्द ही मैचों के लाइव प्रसारण के लिंक भी साझा किए जाएंगे। क्रिकेट स्पिनर के नाम से इंस्टाग्राम पर अपनी खास पहचान बना चुके क्षितिज खुराना सहित विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स लीग का प्रचार-प्रसार करेंगे। मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब विधिवत रूप से लीग का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें