वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन 3 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में किया जा रहा है। स्वाति चौधरी ने इस प्रतियोगिता में डब्लू 1 श्रेणी में 631 का स्कोर कर टॉप 2 रैंक में दूसरी रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मिक्स टीम पुरुष और महिला वर्ग में रजत पदक जीता। महिला डबल्स में कांस्य पदक और महिला एकल में कांस्य पदक जीता।
स्वाति इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन कर चुकी है। स्वाति मेरठ के जय देवी नगर में ब्याही हैं और वर्तमान में सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में तैयारी कर रही हैं। वह मेरठ के शानदार तीरंदाज विवेक चिकारा से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पदक जीतने पर सभी ने उन्हें बधाई दी।