सरधना के ऐतिहासिक चर्च का भ्रमण करने आए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति, अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन मेरठ में सरधना के ऐतिहासिक चर्च का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने चर्च की भव्यता को कैमरे में कैद किया। ऐतिहासिक चर्च के इतिहास की जानकारी लेते हुए सुंदरता को देखकर उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान चर्च प्रबंधन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश को सम्मान प्रतीक, चर्च का फोटो और पुस्तक भेंट किया गया।
न्यायमूर्ति रोहिंगटन शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सरधना के ऐतिहासिक चर्च पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट सरधना मोहम्मद जुलकरनैन आलम, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना हरिमोहन सिंह ने उन्हें रिसीव किया। ऐतिहासिक चर्च की भव्यता, बेजोड़ नक्काशी और सुंदरता को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होंने आस्था के विशेष ऐतिहासिक चर्च की सुंदरता की तारीफ करते हुए इन धरोहर की यादों को कैमरे में कैद किया। चर्च के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान चर्च प्रबंधक फादर पाकीय नाथन ने चर्च प्रबंधन की तरफ से उन्हें सम्मान प्रतीक चर्च की एक फोटो व पुस्तक भेंट की।