मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर हाल ही में विधानसभा का पास लगी थार मौत बनकर सड़क पर दौड़ती नजर आई। थार सवारों ने खूब स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर विधानसभा का पास लगी थार कार सवारों ने खूब स्टंटबाजी की। तेज गति से डिवाइडर पर चढ़ाकर स्कूलों के सामने निकाला गया। हालांकि पुलिस घटना से इन्कार कर रही है। सदर बाजार पुलिस का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूलों की छुट्टी के समय थार मौत बनकर दौड़ती दिख रही है। थार पर विधायक का स्टीकर लगे होने के साथ ही विधानसभा का पास भी लगा हुआ है।
वीडियो वायरल हुआ तो यातायात पुलिस के अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया। यातायात पुलिस के अधिकारी इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।