फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होश उड़ा देगा दरिंदगी का सच: पूर्व सांसद के बेटे ने किया था इतना गंदा काम,छात्रा ने दो घंटे में दर्ज कराए बयान

Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व सांसद के बेटे दानिश ने एक छात्रा के साथ होटल में दरिंदगी की थी। पीड़ित छात्रा ने दो घंटे में बयान दर्ज कराकर आपबीती बयां की। जानिए आखिर दानिश ने क्या-क्या किया था।
विज्ञापन
आरोपी दानिश को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा के सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 164 के बयान दर्ज कराए गए। छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में 161 के बयानों का समर्थन किया।

विज्ञापन


बताया गया कि दो घंटे तक चले बयानों में छात्रा ने होटल क्रोम में हुई दरिंदगी बयां की। बयान के बाद सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने छात्रा को पुलिस सुरक्षा में घर भिजवाया।

Trending Videos

छात्रा ने एसएसपी से शिकायत थी कि कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश नाम के युवक का मैसेज आया। उसने अपना नाम दानिश अखलाक बताया। दानिश खुद को अविवाहित बताकर बातें करने लगा। 20 अगस्त 2023 को दानिश छात्रा से मिलने के लिए दिल्ली के हौजखास स्थित रेस्टोरेंट भी गया। 

दानिश ने बताया कि उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रह चुके हैं। 22 अगस्त को दानिश ने छात्रा को दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुला लिया। बिना आईडी के कमरा लिया। शराब पीकर दानिश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाया। 

मामले की शिकायत के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर 26 अगस्त को परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। 27 अगस्त को पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह कड़ी सुरक्षा में छात्रा को लेकर कोर्ट पहुंचीं। छात्रा ने दो घंटे तक सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर-7 कामाक्षी सागर की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। दो घंटे तक चले बयानों में छात्रा ने 161 के बयानों का समर्थन करते हुए दरिंदगी की घटना बयां की।

सीसीटीवी फुटेज गायब, बिना आईडी दिया कमरा, फिर भी कार्रवाई नहीं
छात्रा के बयानों में साफ हो गया कि होटल में 22 अगस्त को छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में पुलिस ने दानिश अखलाक को तो गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है कि लेकिन जिस तरह से बिना आइडी होटल में कमरा दिया गया। सीसीटीवी फुटेज डिलीट की गई, उस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दुष्कर्म के मामले में ये दोनों सबूत अहम थे। इन्हें गायब करने का मतलब साफ है कि दानिश को बचाने की पूरी कोशिश की गई। 

वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि होटल प्रबंधन को इस संबंध में नोटिस जारी किया जा चुका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े होटल में बिना आईडी कमरा कैसे दे दिया गया। साफ है कि होटल प्रबंधन की दानिश के साथ पूरी मिलीभगत थी। ऐसा नहीं होता तो सीसीटीवी की फुटेज डिलीट नहीं होती और बिना आईडी के कमरा नहीं दिया जाता।

साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट पेश करे पुलिस
थाना परतापुर पुलिस द्वारा दानिश अखलाक प्रकरण में यदि लापरवाही का लाभ मुलजिम को मिला तो मेरठ पुलिस को बचने का रास्ता नहीं दिया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में लव जेहाद के कानून के बाद भी यदि पुलिस लापरवाही करती है तो यह चिंताजनक होगा। दोषी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाए। पुलिस सारे साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट दाखिल करे। पुलिस पीड़ितों के प्रति नरम लहजा अपनाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।  - डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सदस्य राज्यसभा
विज्ञापन

सराय एक्ट में स्पष्ट है कि रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। बिना आईडी के कमरा नहीं दिया जाएगा। दोनों ही नियमों का पालन नहीं किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी दो ही दिन की मिली है। इसका मतलब साफ है कि पहले भी नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इससे पहले भी होटल में लड़कियों को बिना आईडी के कमरा दिए जाने की शिकायत मिली है। नोटिस जारी कर दिया गया है, दो दिन में जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी। - शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें