श्रीवाण्या क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवाण्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को मेरठ स्ट्राइकर्स और सॉन्गरे डोमिनेटर्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने 19 रन से जीत प्राप्त की।
मेरठ स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें अभिषेक राय ने 48, रोहित भिंडर ने 37, सचिन ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अखिल ने दो, निखिल ने दो और ललित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सॉन्गरे डोमिनेटर्स की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अखिल ने 30, मोहित ने 26, हिमांशु ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कपिल ने चार, सचिन ने चार और अनंत ने दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक और गेंदबाज सचिन रहे। इस मौके पर विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।