मेरठ। आईटीआई साकेत में चल रहे कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मेरठ स्ट्राइकर्स और स्पोर्ट्स एक्स के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इसमें रोहित ने 26, सनी भाटी ने 59 रन की पारी खेले। गेंदबाजी में मनु, आशु, कवित ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच जीता। इसमें लोकेश ने 51, अभिषेक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में वरुण, सैंडी और पीके ने एक एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच लोकेश, सर्वश्रेष्ठ फील्डर रोहित, गेंदबाज पीके को चुना गया।