रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज और ईद उल फितर पर नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। सड़क पर अलविदा जुमा या ईद की नमाज पढ़ना भारी पड़ सकता है।
रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज और ईद उल फितर पर नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। लखनऊ-मुरादाबाद से लेकर मेरठ तक पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा है कि सड़क पर नमाज अदा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर नमाज अदा करने पर पुलिस प्रशासन का रवैया सख्त रहेगा। एसपी ने कहा कि ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रद्द किया जा सकता है लाइसेंस
मुकदमा दर्ज होने के बाद पासपोर्ट और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क पर नमाज अदा करने पर पिछली बार भी 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस बार भी अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ेगा तो मुकदमा दर्ज होगा। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि रोक लगे तो सभी पर लगाई जानी चाहिए, सिर्फ मुसलमान को टारगेट किया जा रहा है।