फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जागृति विहार में बच्ची पर कुत्तों का हमला, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ा आक्रोश

Fri, 30 Jan 2026 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-9 में पार्क में खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची घायल, लोगों में आक्रोश, नगर निगम की टीम 36 घंटे बाद भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन
कुत्ता(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ महानगर में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक अभिभावकों के लिए चिंता का सबब बन गया है। जागृति विहार सेक्टर-9 में बुधवार को लावारिस कुत्तों ने पार्क में खेल रही सात वर्षीय बच्ची आयु पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और कुत्तों को भगाया।

विज्ञापन


बच्ची को एक चिकित्सक से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही छात्र नेता विनीत चपराना अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को घटना से अवगत कराया।  घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी नगर निगम की टीम लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को जागृति विहार में निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि निगम ने तत्काल अभियान नहीं चलाया तो वे लावारिस कुत्तों को पकड़कर निगम अफसरों के कार्यालय में छोड़ आएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में धूप से मिली राहत, शीतलहर बरकरार; सहारनपुर कोहरे की चपेट में, फिर बदलेगा मौसम

बच्चों की सुरक्षा दांव पर अभिभावकों में चिंता
जागृति विहार में लावारिस कुत्तों का डर इस कदर बढ़ गया है कि वे आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। हाल के दिनों में बच्चों को कुत्तों के काटने की कई घटनाओं ने अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।

बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह गंभीर मामला होने के बावजूद निगम की सुस्त कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग निगम की निष्क्रियता से नाराज हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि जागृति विहार सेक्टर-9 के पार्क में बच्चे और महिलाएं लावारिस कुत्तों के डर से जाने से कतराने लगी हैं। 
विज्ञापन

कुत्ते के काटने का विरोध करने पर किया हमला
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव उलधन में कुत्ते के काटने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल पक्ष द्वारा इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उलधन गांव निवासी पीड़ित सचिन के अनुसार पड़ोसी पिंटू के पालतू कुत्ते ने उसके भाई शिवम पर हमला कर दिया था।

सचिन ने इस मामले में पड़ोसी से बात करते हुए शिकायत की तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पिंटू ने अपने पिता मामचंद, साथी सुभाष व सतीश के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में शिवम, उसकी मां ओमवती और आदित्य घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ओमवती को मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल पक्ष की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर खरखौदा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें