फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसएसपी ने दागी 37 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल किए लाइन हाजिर, इस मामले में हुई थी शिकायत

Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 37 दागी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 37 दागी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ अवैध वसूली और ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली थी। संबंधित सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गंगानगर से हेड कांस्टेबल विद्दू अली खान, महिला सिपाही नीतू, सिपाही चालक शील कुमार, इंचौली से सिपाही रोबिन, सीओ सदर देहात की पेशी से महिला हेड कांस्टेबल शीतल, सरधना से हेड कांस्टेबल अरुण तरार, सिपाही नवीन वशिष्ठ, सरूरपुर से हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और नवीन पाठक, जानी से हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह और अनीश, सिपाही दीपक कुमार और महिला सिपाही मीनू कुमारी, लिसाड़ी गेट से सिपाही विपिन कुमार, अरुण कुमार, मोहित कुमार को लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन

देहली गेट से सिपाही अभिषेक कुमार, लोहियानगर से हेड कांस्टेबल राजीव मलिक, सिपाही रिंकू नागर, अभिमन्यू, सुनील कुमार, किठौर से सिपाही योगेंद्र पंवार, विजेंद्र सोलंकी, प्रवीण यादव, खरखौदा से हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, महिला सिपाही सविता, मुंडाली से हेड कांस्टेबल ब्रह्मपाल और गौरव, टीपीनगर से अनुज कुमार, लोकेंद्र पंवार, ब्रह्मपुरी से हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, सिपाही जितेंद्र तालान, महिला सिपाही पूजा, परतापुर से सिपाही सफीक सैफी, सिपाही शिवम सिंह, महिला सिपाही आरती और हेड कांस्टेबल मुकेश गुर्जर पर कार्रवाई की गई है। अन्य थानों से भी लापरवाह और वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।

एडीजी ने 50 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का दूसरे जनपदों में किया तबादला
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने जोन के जिलों में तैनात 50 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का तबादला दूसरे जनपदों में किया है। मेरठ से पांच, मुजफ्फरनगर से 21, शामली से 14, बुलंदशहर से दो, बागपत से तीन, सहारनपुर से पांच तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें