कई पुलिस कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा था। पूर्व में हुई कई घटनाओं में पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।
एसएससी के द्वारा बुधवार को सभी पुलिसकर्मियों को लाइन में आमद कराने के आदेश दिए है। परतापुर थाने से अजय भारद्वाज, मोहित कुमार, अंकित कुमार, सुखराज सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सतीश अत्री, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और पूजा को लाइन हाजिर किया गया।