फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Sports News: घरेलू क्रिकेट में दम दिखाने को तैयार मेरठ के क्रिकेटर, रणजी के लिए ठोकेंगे दावेदारी

Fri, 27 Jun 2025 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खिलाड़ियों को पहचान दिलाने वाले घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी। पहला चरण 19 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं नॉकआउट मुकाबले 6 फरवरी से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
समीर रिजवी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की ओर से रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी समेत कई शृंखलाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, मेरठ के क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट को लेकर तैयार हैं। मेरठ से पिछले सत्र की तरह इस बार के सत्र में भी सात से अधिक खिलाड़ी यूपी की टीम का हिस्सा हो सकते हैं। उनकी ओर से अपने प्रदर्शन के आधार पर तगड़ी दावेदारी पेश की जा रही है। इसके अलावा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी मेरठ के समीर, शुभम, रिषभ समेत कई खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

 

प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन अगस्त में है। इसके बाद अक्तूबर में घरेलू सत्र शुरू हो जाएगा। इसे लेकर खिलाड़ी भी तैयार हैं। रणजी ट्रॉफी की बात करें तो उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मैच 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश से होगा, वहीं कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच 16 अक्तूबर को हिमाचल के साथ खेला जाएगा। मेरठ से अंडर-19, अंडर-23 और रणजी टीम में लगातार खिलाड़ी खेलते रहे हैं। 

घरेलू मैचों में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद ही भारतीय सीनियर टीम और भारतीय-ए टीम में खिलाड़ी हिस्सा बनते रहे हैं। इसी टूर्नामेंट के प्रदर्शन के चलते मेरठ के भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, कर्ण शर्मा, सौरभ कुमार भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वीणू मांकड़ ट्रॉफी अक्तूबर में, मैंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी नवंबर से, कूच बिहार ट्रॉफी मैच 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।
 

पिछले सत्र में मेरठ से सात खिलाड़ी थे शामिल
यूपी की रणजी ट्रॉफी में पिछले वर्ष मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के 10 खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे। इनमें मेरठ के सात खिलाड़ी थे। टीम में मेरठ क्षेत्र से प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विजय कुमार, सौरभ कुमार, शिवम मावी, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा आदि खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा सहारनपुर के आकिब खान, गाजियाबाद से माधव कौशिक आदि भी टीम का हिस्सा थे।
 

इस सत्र में भी पेश करेंगे दावेदारी
अक्तूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में इस बार भी मेरठ के खिलाड़ियों की भरमार रहेगी। मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, विजय कुमार, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, शिवम मांवी इस बार भी टीम का हिस्सा रह सकते हैं। यूपी लीग में भी मेरठ के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। वहीं कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यशु प्रधान, मानव सिंधु, रिषभ बंसल, अंकुर चौहान, इंजमाम, पूर्णांक त्यागी, दिव्यांश राजपूत आदि टीम का हिस्सा रह सकते हैं।
 

पहले सत्र में ये रहेंगे यूपी के रणजी ट्रॉफी मैच
15 अक्तूबर आंध्र पदेश के साथ
25 अक्तूबर ओडीसा के साथ
8 नवंबर से नागालैंड के साथ
16 नवंबर से तमिलनाडू के साथ
 
विज्ञापन

इस साल मेरठ को मिल सकता है रणजी ट्रॉफी मैच

भामाशाह पार्क में रणजी ट्रॉफी का पहला मैच वर्ष 2012-13 में खेला गया था। यह मैच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच हुआ था। इसमें राहुल द्रविड़ भी मेरठ आए थे। गांधी बाग क्रिकेट मैदान के कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि 2011 में एक मैच यूपी और सौराष्ट्र के बीच गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर भी खेला गया। इस मैच में रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र की ओर से खेलने पहुंचे थे। 2012-13 के बाद छह साल तक कोई रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला गया। 

इसके बाद 2019-20 में यूपी और रेलवे के बीच मैच भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेला गया। 2023-24 में यूपी और बिहार के बीच भामाशाह क्रिकेट मैदान में मैच हुआ। वर्ष 2024-25 में कोई मैच नहीं हुआ, अब 2025-26 सत्र में मेरठ को मैच मिल सकता है। 2023-24 में यूपी और बिहार के बीच हुए मैच में तीन दिन मौसम खराब होने के कारण मैच नहीं हो सका था। अब हो सकता है कि फरवरी वाले दूसरे सत्र में मेरठ को मैच मिल जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें