गाड़ी में सामान के ऊपर बैठे करीब एक दर्जन लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य वाहन सवार लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर कई एम्बुलेंस पहुंच गई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया। एक एम्बुलेंस द्वारा कसेरुबक्सर स्थित सूर्य हॉस्पिटल में 4 घायलों को भर्ती कराया गया है। जिसमे दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को फ्रैक्चर है।
ये हुए घायल
मोहम्मद आमिर (30)
नौसाद (28)
महताब (25)
इमरान (32)
एक अन्य
आसपास नहीं था दूसरा वाहन, वरना होता और भी भीषण हादसा
घायल आमिर ने बताया की गाड़ी का टायर जैसे ही पंचर हुआ वह एक साथ उलटी दिशा में घूम गई और पलट गई। उसने बताया कि अगर आसपास कोई दूसरा वाहन वहाँ होता तो पिकअप गाड़ी की टक्कर उससे हो जाती। जिससे और भी भीषण हादसा हो सकता था।