फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नरी चौराहे पर सपा का धरना, अखिलेश यादव के अपमान का आरोप, कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Mon, 13 Apr 2026 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर फाड़े जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
सपा समर्थकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कथित अपमान के विरोध में किया गया।

विज्ञापन


सपा नेताओं का आरोप है कि सेंट्रल मार्केट में बांटे गए फूड पैकेट पर लगी अखिलेश यादव की तस्वीर को जानबूझकर फाड़ दिया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Today: तेज धूप से चढ़ा पारा, हवा चली तो मिली राहत, मेरठ में बदला मौसम का मिजाज 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीर फाड़ने का लगाया आरोप
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में बांटे गए फूड पैकेट पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई थी। आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उस तस्वीर को फाड़ दिया, जिसे पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान मान रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटना राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई की मांग
धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें