फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कभी धूप निकली तो कभी आसमान पर छाए बादल, तापमान कम होने से गर्मी से मिली राहत

Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Weather Report: रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। धूप का असर भी कम दिखाई दिया। इस कारण गर्मी का प्रकोप कम रहा और लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
मौसम बदला तो लोगों ने राहत की सांस ली। पॉल्यूशन से बचने को मास्कर लगाकर गुजरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच वेस्ट यूपी में मौसम ने थोड़ी राहत दी है। हवा में नमी बढ़ने से गर्मी का असर कम दिखाई दिया। मेरठ और आसपास के जिलों में भी लोगों ने गर्मी से कुछ निजात महसूस की है। मौसम विभाग की मानें तो हल्की बूंदाबांदी से और भी ज्यादा राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। आसमान पर छाए काले बादलों को देखकर लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन हवा चलती रही। कई बार आसमान पर बादल छाए, तो कभी धूप का असर दिखाई दिया। तेज हवा के चलने से मौसम में नमी आ गई और भीषण गर्मी से शहर वासियों को काफी आराम मिला। 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2 दिन तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जिस कारण से तापमान कम रह सकता है। दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें