फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोहराबगेट बस अड्डा होगा स्थानांतरित, जान लें कहां जाएगा, एमडीए से किराए पर ली है दो एकड़ जमीन

Wed, 07 Jan 2026 11:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सोहराबगेट बस अड्डा दो माह में बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने ट्रांसफर कर दिया जाएगा। परिवहन निगम ने जो जमीन ली है, उस पर अभी गोभी और गेहूं की फसल खड़ी है। इसी माह चारदीवारी और टीन शेड डालने काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट रोडवेज बस अड्डा हवाई अड्डे की तर्ज पर बनने का रास्ता साफ हो गया है। फरवरी में बस अड्डा टूटना शुरू हो जाएगा। इससे पहले हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने बिजलीघर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डा संचालित करना होगा। इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। सोहराबगेट डिपो बस अड्डे से सामान समेटने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

 

उप्र सरकार ने सोहराबगेट बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। बस अड्डे् के निर्माण का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया है। सोहराबगेट से लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसें चलती हैं। मॉडल बस अड्डा निर्माण शुरू होने से पहले रोडवेज बस अड्डे की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इससे पहले बस अड्डे को हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने बिजली घर के पीछे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अस्थायी बस अड्डे के लिए एमडीए से किराए पर ली गई जमीन का परिवहन निगम के अधिकारियों ने सर्वे भी कर लिया है। जिसपर इसी माह चार दिवारी और टीन शेड डालने का काम शुरू हो जाएगा।
 

बस अड्डे की जमीन पर उग रही है गोभी और गेहूं की फसल
हापुड रोड़ पर सोहराबगेट बस अड्डे के लिए चयनित की गई जमीन पर गोभी और गेहूं की फसल उग रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने संबंधित किसान को जमीन खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एमडीए की जमीन पर किसी व्यक्ति ने मनमर्जी से फसल बोयी हुई है। अगर किसान ने शीघ्र जमीन खाली नहीं की तो कानूनी कार्रवाई होगी।
 

सोहराबगेट डिपो और नौचंदी ग्राउंड से भी चलाई जा सकती हैं कुछ बसें
सोहराबगेट बस अड्डा शहर के भीतर होने के कारण यात्रियों की कमी नहीं रहती। जब बस अड्डा बिजली बंबा बाईपास पर पुलिस चौकी के सामने संचालित हो जाएगा तो यात्रियों की कमी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी भरपाई के लिए परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों की सुविधा के लिए सोहराबगेट अड्डे के बाहर और नौचंदी मैदान से चार से पांच बसों के संचालन की अनुमति के प्रयास में जुटे हैं।
 

मेरठ डिपो की वर्कशाप में होगा बसों का रखरखाव
सोहराबगेट डिपो की बसों का रखरखाव मेरठ डिपो की वर्कशॉप में होगा। एनसीआरटीसी ने मेरठ डिपो की जमीन खाली कर दी है। वहां पर दो पेट्रोल पंप हैं। जिनमें से एक पंप से सोहराबगेट डिपो की बसों को डीजल मिलेगा।
 
विज्ञापन

ये बोले एआरएम
एमडीए की लोहियानगर योजना की जमीन हापुड़ रोड से लगी है, जिसको किराए पर लिया गया है। चारदीवारी और अन्य जनसुविधाओं के लिए निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। कंपनी को दो माह के भीतर सोहराबगेट बस अड्डे की जमीन खाली करके दे दी जाएगी। लगभग दो साल में सोहराबगेट बस अड्डा बनकर तैयार होगा, तब तक अस्थायी बस अड्डे से ही बसों का संचालन रहेगा। 
-राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें