फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिवाया टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली छह लेन शुरू, इतने करोड़ का हुआ नुकसान

Wed, 23 Jul 2025 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Siwaya Toll Plaza: कांवड़ यात्रा के दौरान 19 जुलाई से टोल वसूली पूरी तरह बंद कर दी गई थी और सभी 14 बूम उठा दिए गए थे। बुधवार देर रात से टोल प्लाजा पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा की चालू की गईं लेन से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा भगवान शिव का जलाभिषेक करते ही समाप्त हो गई। लेकिन शिवरात्रि के पर्व पर भी देव भूमि से कांवड़ लेकर आने वाले डाक कांवड़िये हाईवे पर दौड़ते दिखे। बाइक सवार भी भारी संख्या में यहां नजर आए। दोपहर बाद सिवाया टोल प्लाजा की छह लेन को शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

सिवाया टोल प्लाजा पर फिर से व्यवस्था बनाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन डाक कांवड़ियों और बाइक पर कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों का होता है। तीन दिन से हाईवे पर डाक कांवड़ियों के आने जाने का सिलसिला तेज रहा। मंगलवार को अधिकांश डाक कांवड़िये हाईवे पर दिखे और रात्रि में ही शिवालय पहुंच गए। 
 

बुधवार को भी डाक कांवड़िये और बाइक पर कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। डाक कांवड़िये हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ते रहे। दोपहर बाद संख्या कम होने पर सिवाया टोल प्लाजा की छह लेन शुरू कर दी गईं। टोल प्रबंधन ने मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली लेन को शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

टोल मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि 19 जुलाई को टोल पूरी तरह बंद कर दिया गया था। 23 जुलाई की दोपहर छह लेन शुरू की गईं। आधी रात के बाद टोल पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान टोल को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि कुछ कांवड़िये अभी वापस लौट रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए टोल कर्मियों को लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें