फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 20 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन का छापा, गंगानगर थाने में मचा हड़कंप

Tue, 30 Jun 2026 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत विवेचना से जुड़े मामले में लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
घूसखोरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने गंगानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

विवेचना से जुड़े मामले में रिश्वत लेने का आरोप 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक प्रकाश चंद पर एक विवेचना से जुड़े मामले में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। 

बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद वर्ष 2015 बैच के उपनिरीक्षक हैं और वर्तमान में गंगानगर थाने में तैनात थे। बताया गया कि टीम ने पुलिस लाइन गेट नंबर तीन से प्रकाश चंद को पकड़ा  है, इसलिए एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची है।

एंटी करप्शन टीम कर रही कार्रवाई

विज्ञापन

रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी उपनिरीक्षक से पूछताछ कर रही है। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस और एंटी करप्शन विभाग की ओर से जारी बयान व आगे की कार्रवाई के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें